अलीगढ़उत्तरप्रदेश
मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और
होली से पहले एक मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

18 फरवरी को हवा और बरसात ने तापमान गिरा दिया था। इससे मौसम ठंडा लगने लगा था। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। उसके बाद से आसमान साफ रहने से लगातार तापमान बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी में लगातार तापमान बढ़ने से सभी हैरत में हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और होली से पहले एक मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।कृषि विज्ञानी भी इस मौसम को लेकर चिंता जता रहे हैं। वे लगातार किसानों को सलाह दे रहे हैं कि वे खाद्यान्न और सब्जियों की फसलों में पानी का लगातार ध्यान रखें।



