अलीगढ़

अलीगढ के आदेशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में सिविल डिफेंस के सैक्टर वार्डन / गृह अग्निशमन वर्डेन / प्राथमिक चिकित्सा वार्डनों को * मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय अलीगढ के द्वारा अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया

अग्निशमन प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी गई

अपर जिलाधिकारी (नगर) महोदया /प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस अलीगढ़ के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट महोदय /उप नियंत्रक अलीगढ के आदेशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में सिविल डिफेंस के सैक्टर वार्डन / गृह अग्निशमन वर्डेन / प्राथमिक चिकित्सा वार्डनों को * मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय अलीगढ के द्वारा अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया!जिसमें अग्निशमन प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य आग लगने से रोकना,आग लगने की स्थिति में जीवन और संपत्ति की रक्षा करना,और आग बुझाने वाले यंत्रों और अन्य उपकरणों का सही उपयोग करके आग को नियंत्रित करना!अथवा आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने और बचाव कार्य के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना! अग्निशमन प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें अग्निशमन प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य:

 

आग की रोकथाम: आग के स्रोतों की पहचान करना और उन्हें खत्म करके आग लगने से रोकना।
जीवन की रक्षा: आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और चोट या मृत्यु के जोखिम को कम करना।
संपत्ति की सुरक्षा: आग से होने वाले नुकसान को कम करना और महत्वपूर्ण संपत्तियों की रक्षा करना।
आग पर नियंत्रण: आग बुझाने वाले यंत्रों का सही उपयोग करके, या आग बुझाने की विधियों (जैसे कूलिंग, स्टार्विंग, स्मॉदरिंग) को अपनाकर छोटी आग को नियंत्रित और बुझाना।
आपातकालीन प्रतिक्रिया: आग लगने की स्थिति में उचित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करना!
आत्मविश्वास बढ़ाना: लोगों को एक आपातकालीन स्थिति का सामना करने और उससे निपटने के लिए उत्साहित करना! आदि जानकारी देने के उपरांत कलेक्ट्रेट प्रांगण में अग्नि सुरक्षा के कुछ डेमो भी किए गए इस प्रशिक्षण में श्री अतुल गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट/उप नियंत्रक महोदय, मुकेश कुमार मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय, संजीव कुमार एफएसओ महोदय,तथा सिविल डिफेंस से श्री सी.पी सिंह महोदय के साथ-साथ सिविल डिफेंस के समस्त जवान उपस्थित रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!