अलीगढ़

जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर होगी कार्रवाई

एसपी ट्रैफिक व परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान के निर्देश

-जिला मजिस्ट्रेटअलीगढ़ : सड़कों पर जातिसूचक शब्द, नारे अथवा स्टिकर लगे वाहनों के संचालन को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने शून्य सहनशीलता नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएम ने एसपी ट्रैफिक एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऐसे सभी वाहनों की पहचान कर तत्काल चालान, जुर्माना एवं आवश्यकता अनुसार वाहन जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि वाहन संख्या प्लेट के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का जाति, वर्ग या समुदाय सूचक शब्द लिखना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे शब्द सामाजिक समरसता को प्रभावित करते हैं और कानून व्यवस्था के लिए संभावित खतरा बन सकते हैं। प्रशासन की मंशा है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का जातिगत प्रदर्शन पूरी तरह समाप्त किया जाए।उन्होंने एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया कि नियमित चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोका जाए, वहीं परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रवर्तन कार्रवाई केवल औपचारिक न रहकर परिणामोन्मुखी और सतत हो। जन-जागरूकता को भी अभियान का अहम हिस्सा बताते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस आमजन को नियमों की जानकारी दें और स्वेच्छा से जातिसूचक शब्द हटाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान के बाद यदि किसी वाहन पर ऐसे शब्द पाए गए तो इसे जानबूझकर की गई उल्लंघनकारी कार्रवाई माना जाएगा और सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और समानता की भावना बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!