अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी श्री ब्रजेन्द्र स्वरुप अग्रवाल की पुत्री एडवोकेट नेहा अग्रवाल जो पिछले सात वर्ष से नागपुर हाई कोर्ट एवं सेशन कोर्ट मैं प्रैक्टिस कर रहीं
नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महत्वपूर्ण चुनाव मैं एग्जीक्यूटिव मेंबर के पद पर विजय प्राप्त कर अलीगढ़ का नाम रोशन किया

अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी श्री ब्रजेन्द्र स्वरुप अग्रवाल की पुत्री एडवोकेट नेहा अग्रवाल जो पिछले सात वर्ष से नागपुर हाई कोर्ट एवं सेशन कोर्ट मैं प्रैक्टिस कर रहीं हैं हाल ही मैं नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महत्वपूर्ण चुनाव मैं एग्जीक्यूटिव मेंबर के पद पर विजय प्राप्त कर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है जहां एक तरफ महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विरोध चलता रहता है इस विरोध के बीच हिंदी भाषी क्षेत्र से आने वाली नेहा अग्रवाल ने हाई कोर्ट बर काउंसिल के महत्वपूर्ण चुनाव में अपना परचम लहराया I नेहा अग्रवाल ने विभिन्न विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम, ऍम ए, ऍम बी ए, ऍम एस डब्लू जैसी डिग्रीयां हासिल की साथ ही फॉरेंसिक और साइबर एक्सपर्ट मे भी डिप्लोमा किआ हैं I वह नागपुर के ह्यूमन राइट्स के लीगल डिपार्टमेंट की एडवाइजर के रूप मे भी अपनी सेवा दे रही है साथ ही विभिन्न संगठनों एवं सोसाइटी की पैनल एडवोकेट भी हैं l उन्होंने अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करते हुई विभिन्न NGO में भी समय-समय पर अपनी सेवाएं देते हुए लीगल ऐड सेवाएं प्रदान करती हैं l इन्होंने यू पी वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 मैं भी अपनी सेवाएं प्रदान की है जहां सरकार से उन्हें पुरस्कृत किया गया था l हाल ही में नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री भूषण आर गवयी एवं दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री नितिन सवेरे द्वारा सभी नवीन पदाधिकारीयों का स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया गया।



