अलीगढ़ कमिश्वर संगीता सिंह ने कावड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंडल स्तर पर दूरभाष संख्या 0571-2741220 को कन्ट्रोल रूम बनाया है। कमिश्नर कार्यालय के सभी पटल सहायक एवं कार्यालय सहायकों को तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर लगाकर तैनात रहेंगे।कंट्रोल रूम की सभी सूचनाओं का संकलन, किसी विशेष सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कराने एवं विषम परिस्थिति में अवगत कराने के लिए न्याय सहायक नवीन जैन एवं सम्पूर्ण कार्यों का सुपरविजन प्रशासनिक अधिकारी आयुक्त कार्यालय संजय गौड़ को सौंपा है। कमिश्नर ने कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा, विद्युत विभाग, खाद्य सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
ये हैं कंट्रोल रूम नंबर
- अलीगढ़- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 7839856134, 9454417746
- पुलिस कंट्रोल रूम 9454402808 (शहर), 945440287 (देहात)
- एटा- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05742-234327,234320, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417438
- हाथरस- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05722-227041, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417377
- कासगंज- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 9634386748, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417386