अलीगढ़

जनपद में एक्सीडेंट की दरों में कमी लाने के लिये जनपद अलीगढ़ पुलिस निरंतर प्रयासरत

"गोल्डन ऑवर" में घायल की मदद करने पर राहवीर योजना के अंतर्गत संबंधित सहायक व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपये की ईनाम राशि भी प्रदान की जायेगी

आप सभी को विदित है कि जनपद में एक्सीडेंट की दरों में कमी लाने के लिये जनपद अलीगढ़ पुलिस निरंतर प्रयासरत है, परंतु कई बार रास्ते में एक्सीडेंट हो जाने पर आस-पास के लोग पुलिस का इंतजार करते हैं और पुलिस कार्यवाही से घबराते हैं जिससे उस एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती है,

इस संबंध में सभी को अवगत कराना है कि भारत सरकार की एक “राहवीर योजना” है जिसमें रास्ते में एक्सीडेंट होने पर किसी को भी घबराने की जरुरत नही है बल्कि एक्सीडेंट में घायल की मदद करते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद करें और पुलिस को सूचना दें, ऐक्सीडेंट के “गोल्डन ऑवर” में घायल की मदद करने पर राहवीर योजना के अंतर्गत संबंधित सहायक व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपये की ईनाम राशि भी प्रदान की जायेगी ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!