सर्व समाज के साथ ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने मनाया मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती महोत्सव
अलीगढ़।अमर शहीद वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती को अलीगढ़ में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

अलीगढ़।अमर शहीद वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती को अलीगढ़ में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया जबकि इसी क्रम में ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष धनगर महेश बघेल के कार्यालय पर संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
जहां पर ना सिर्फ पाल बघेल और धनगर समाज के लोगों ने बल्कि सर्व समाज के लोगों ने महारानी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धा पूर्वक नमन किया। इतना ही नहीं यहां पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महारानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं इस अवसर पर ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष धनगर महेश बघेल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर सदैव सामाजिक समरसता का संदेश दिया था
और आक्रांताओं द्वारा खुर्द बुर्द किए गए धर्म स्थलों के पुनरोद्धार में भी महारानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी इसलिए उनकी जन्म जयंती पर सर्व समाज और खास तौर पर सनातन धर्म के लोग भी उनका स्मरण कर रहे हैं।इस दौरान यहां पर उपस्थित सर्व समाज के लोग महेश बघेल के नेतृत्व में वाहन रैली निकालते हुए सासनी गेट चौराहे पर स्थित मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और यहां सभी ने मिलकर महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों के अनुसरण करने का भी संकल्प लिया।इस मौके पर यहां अजय शर्मा,ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह,पवन होलकर,कुलदीप बघेल,राहुल शर्मा,गजेंद्र बघेल,जितेंद्र सिंह,पूरन सिंह बघेल,राजेश बघेल,हर्ष बघेल,हर्षित बघेल,लखन शर्मा, विनीत सारस्वत,मयंक बघेल,अशोक बघेल,राजेश बघेल आदि दर्जनों सर्व समाज के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



