अलीगढ़

अखिल भारतीय करणी सेना हरिगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वार से उज्जैन जा रही

51 लीटर कावड़ यात्रा के हरिगढ़ में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी गौ रक्षक गुर्जर कमल आर्य द्वारा 51 लीटर गंगाजल की कावड़ पद यात्रा हरिद्वार से उज्जैन तक जिसकी दूरी लगभग 1100 किलोमीटर होती है, को 26 नवंबर से प्रारंभ किया था जिसके आज हरिगढ़ आगमन पर अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव के निर्देशन में एवं महानगर अध्यक्ष युवा शक्ति आलेख सैनी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया स्वागत

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दीक्षित, निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, दलवीर सिंह, बीपी सिंह आदि पदाधिकारियों ने गौ रक्षक कमल आर्या का माला एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया वहीं युवा टीम द्वारा भी सभी कावड़ यात्रियों का माला एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी को जलपान कराया गया। गौ रक्षक कमल आर्या ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के प्रण के साथ प्रारंभ की है जो कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में महाकाल बाबा के जलाभिषेक के उपरांत पूर्ण होगी। स्वागत करने वाली युवा टीम में मनु ठाकुर, कृष्णा लोधी, अजय लोधी, पवन राजपूत, अमित राजपूत, विशाल सैनी, शरद ठाकुर, हर्ष राणा, नितिन ठाकुर आदि करणी सैनिक उपस्थित थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!