अलीगढ़

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि सुंदर काण्ड पाठ से आत्मविश्वास बढ़ता है

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति अलीगढ़ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति के आगरा रोड स्थित आवास पर सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। ममता सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय करणी सेना ने प्रत्येक माह सुन्दर काण्ड पाठ कराने का संकल्प लिया है और यह कार्य पूरे मन से हम सभी बहनें कर रही हैं। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि सुंदर काण्ड पाठ से आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। प्रदेश मंत्री सुगंधि वार्ष्णेय ने कहा सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है। जिला अध्यक्ष गौरी तोमर ने कहा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम संचालन पूनम सिंह ने किया। महानगर प्रभारी पूजा सेंगर एवं भारती गौतम ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। रुचि राघव और गरिमा राघव ने प्रसाद वितरण करवाया। प्रीति गुप्ता, प्रभा चौहान,, अनीता ठाकुर, , आशा वार्ष्णेय, मनोज कुमारी, लता गुप्ता, कामिनी तोमर,शारदा गुप्ता पूनम शर्मा,, आशी गौतम, रिद्धिमा वार्ष्णेय, कुमकुम राघव, खनक राघव, सोनल सिंह, अभय उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!