अलीगढ़

सिविल डिफेंस के समस्त जवानों ने अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को सभाला

21 जुलाई 2025 को श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी सिविल डिफेंस के 90 जवानों की ड्यूटी निम्न प्रकार लगाई गई

अलीगढ़ श्रवण माह में पढ़ने वाले प्रत्येक सोमवार को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से * अपर जिलाधिकारी (नगर) महोदय के आदेशानुसार एवं * उप नियंत्रक महोदय तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक महोदया के निर्देशन में* तथा * सिविल डिफेन्स से श्री सी.पी सिंह महोदय की देख रेख में सिविल डिफेंस / नागरिक सुरक्षा के 90 जवानों की ड्यूटी श्रावण मास के प्रथम सोमवार को निम्न प्रकार लगाई गई थी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार की भांति ही आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी सिविल डिफेंस के 90 जवानों की ड्यूटी निम्न प्रकार लगाई गई। 1. क्वार्सी चौराहा पर 10 जवान, 2. गांधी आईतिराहा पर 10 जवान, 3. दुबे का पड़ाव चौराहा, पर 10 जवान 4. अचलेश्वर मंदिर अचल ताल पर 10 जवान 5. सरसोल चौराहा पर 10 जवान 6. खेरेश्वर चौराहा पर 10 जवान 7. खेरेश्वर मंदिर पर 30 जवानों की ड्यूटी समय प्रातः 6:00 बजे से समाप्ति तक लगाई गई है। जिसमें दिनांक 14 जुलाई 2025 को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की भांति ही आज दिनांक 21 जुलाई 2025 क़ो सिविल डिफेंस के समस्त जवानों ने अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को संभाला सिविल डिफेंस के समस्त जवानों की मेहनत और लगन को देखकर उप नियंत्रक महोदय ने समस्त जवानों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!