अलीगढ़

अमीन निशा सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ़्तार- नगर आयुक्त के निर्देश पर पैमाइश व निशान लगाने पहुँची नगर निगम टीम

नगर निगम ने 30 फुट चौड़ी सड़क के दोनों ओर लगाए निशान-मिड पॉइंट से 15-15 फुट हटेगा अतिक्रमण

अमीन निशा को अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने कवायद को कराया तेज़राजस्व अभिलेखों में दर्ज अमीन निशा की 30 फीट सड़क को अतिक्रमणकर्ताओं ने बना दिया कही 20 फीट का तो कही 22 फीट काअलीगढ़ में महिलाओं की खरीदारी का प्रमुख केंद्र बिंदु अमीन मार्केट की आने वाले दिनों में भौगोलिक सीरत व सूरत बदलने जा रही है। दशको से जाम व अतिक्रमण से जूझ रही इस पुरानी मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराकर अपने पुराने स्वरूप में वापिस लाने का बीड़ा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने उठा लिया है। पिछले दिनोंनगर आयुक्त ने इस दिशा में तेज़ी से कदम उठाते हुए मौके पर ख़ुद पहुँचकर इस मार्केट के राजस्व अभिलेखों में दर्ज सड़क की नपाई को कराया।मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम ने अमीन निशा में पहुंचकर सड़क की चौड़ाई व राजस्व अभिलेखों में दर्ज सड़क की पैमाइश करते हुए सड़क की चौड़ाई के अनुसार 15-15 फुट दोनों साइडों से अतिक्रमण को चिन्हित करके लाल निशान लगाएं।नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और संपत्ति प्रभारी वीर सिंह ने ने बताया राजस्व अभिलेखों के अनुसार गाटा संख्या 324 जो धौरा माफ़ी है, में सड़क दर्ज है राजस्व अभिलेखों में 7.05 मीटर सड़क दर्ज है तथा गाटा संख्या 341 में रजवाहा है जिसमें 2.21 मीटर चौड़ाई की सड़क है इस प्रकार दोनों मिलाकर लगभग 30 फुट चौड़ी सड़क अमीन निशा में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस सड़क के मिड पॉइंट को निकालकर दोनों तरफ 15-15 फुट के दायरे में आने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित करके निशान लगाए गए हैं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि पैमाइश के फलस्वरूप ये तथ्य सामने आया कि अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई 30 फीट दर्ज है जबकि वर्तमान में अनेक स्थानों पर यह घटकर कहीं 20 फीट तो कहीं 22 फीट रह गई है। इससे स्पष्ट हुआ कि वर्षों से हुए अतिक्रमण के कारण सड़क का मूल स्वरूप प्रभावित हुआ है राजस्व अभिलेखों में दर्ज वास्तविक चौड़ाई के अनुसार सड़क की चौड़ाई चिन्हित की गई है तथा स्थायी अतिक्रमणों पर निशान लगाए है। नगर आयुक्त ने कहा किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है और शहरवासियों की सुविधा सर्वोपरि है।नगर आयुक्त ने कहा अमीन निशा क्षेत्र को उसके पुराने स्वरूप और रंगत में लौटाने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 12 दिनों के भीतर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए स्वयं अतिक्रमण हटावाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी इस संबंध में संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या में कमी आएगी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु होंगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध होगा विशेष रूप से महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में राहत मिलेगी।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम जन सहयोग से अमीन निशा का समुचित विकास करना चाहता है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में सहयोग करें।पैमाइश में सहायक नगर आयुक्त/प्रभारी अधिकारी संपत्ति वीर सिंह, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता के साथ प्रवर्तन दल के जवान साथ थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!