जल्द अमीन निशा सड़क का होगा चौड़ीकरण
अमीन निशा को अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने शुरू की कवायद

नगर आयुक्त का वादा-दशको पुरानी अमीन निशा फिर से लौटेगी अपनी पुराने स्वरूप व रंगत में-पूर्ण रूप से बनेगी अतिक्रमण मुक्तनगर आयुक्त ने अमीन निशा में राजस्व अभिलेखों के अनुसार सड़क की करायी पैमाइश -राजस्व अभिलेखों में दर्ज सड़क की चौड़ाई के अनुसार चिन्हित होंगे स्थाई अतिक्रमणराजस्व अभिलेखों में दर्ज अमीन निशा की 30 फीट सड़क को अतिक्रमणकर्ताओं ने बना दिया कही 20 फीट का तो कही 22 फीट का-नगर आयुक्त के समक्ष नपाई के बाद निकालकर आयी अमीन निशा सड़क की हक़ीक़तजल्द शहर की महिलाएं, बच्चें व बुजुर्ग अतिक्रमण मुक्त अमीन निशा से होकर गुजर सकेंगे-अगले 10 से 12 दिनों में नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए करेंगा कार्रवाईअलीगढ़ में महिलाओं की खरीदारी का प्रमुख केंद्र बिंदु अमीन मार्केट की आने वाले दिनों में भौगोलिक सीरत व सूरत बदलने जा रही है। दशको से जाम व अतिक्रमण से जूझ रही इस पुरानी मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराकर अपने पुराने स्वरूप में वापिस लाने का बीड़ा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने उठा लिया है। नगर आयुक्त ने इस दिशा में तेज़ी से कदम उठाते हुए मौके पर ख़ुद पहुँचकर इस मार्केट के राजस्व अभिलेखों में दर्ज सड़क की नपाई को कराया।नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को अमीन निशा मार्केट का एक छोर से दूसरे छोर पैदल निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अमीन निशा में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण संकरी होती सड़क और उससे उत्पन्न जाम की समस्या से स्थानीय दुकानदारो व नागरिकों को राहत दिलाना है।
शुक्रवार को नगर आयुक्त ने अमीन निशा में दोदपुर वाले छोर से अब्दुल्ला रोड दूसरे छोड़ तक नगर निगम संपत्ति विभाग व निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण का निर्णय लिया।निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा राजस्व अभिलेखों के आधार पर अमीन निशा सड़क की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह तथ्य सामने आया कि अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई 30 फीट दर्ज है जबकि वर्तमान में अनेक स्थानों पर यह घटकर कहीं 20 फीट तो कहीं 22 फीट रह गई है। इससे स्पष्ट हुआ कि वर्षों से हुए अतिक्रमण के कारण सड़क का मूल स्वरूप प्रभावित हुआ है।नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज वास्तविक चौड़ाई के अनुसार सड़क की चौड़ाई चिन्हित की जाएं तथा स्थायी अतिक्रमणों की सूची तैयार की जाए मौके पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है और शहरवासियों की सुविधा सर्वोपरि है।नगर आयुक्त ने कहा अमीन निशा क्षेत्र को उसके पुराने स्वरूप और रंगत में लौटाने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 12 दिनों के भीतर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी इस संबंध में संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या में कमी आएगी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु होंगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध होगा विशेष रूप से महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में राहत मिलेगी।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम जन सहयोग से अमीन निशा का समुचित विकास करना चाहता है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में सहयोग करें।नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त/प्रभारी अधिकारी संपत्ति वीर सिंह सहायक अभियंता दानिश नकवी संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब, अवर अभियंता नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।



