विकास भवन सभागार कक्ष में सिविल डिफेंस के समस्त जवानों के साथ सिविल डिफेंस/ नागरिक सुरक्षा की एक आवश्यक बैठक
6 दिसंबर 2025 को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाए जाने के संबंध में समस्त जवानों की उपस्थिति के लिए भी निर्देशित किया गया

नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी उप नियंत्रक महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को समय पूर्वाहन 10:00 बजे विकास भवन सभागार कक्ष में सिविल डिफेंस के समस्त जवानों के साथ सिविल डिफेंस/ नागरिक सुरक्षा की एक आवश्यक बैठक श्री सी.पी सिंह महोदय की अध्यक्षता में आहूति की गई यह बैठक मुख्य तीन बिंदुओं पर आयोजित की गईजिसमें 1.नागरिक सुरक्षा में 2022 में भर्ती हुए समस्त सैक्टर वार्डन स्वयंसेवकों को बताया गया कि नागरिक सुरक्षा की नियमावली के अनुसार समस्त स्वयंसेवकों की भर्ती 3 वर्षों के लिए की गई थी अब 2025 में समस्त जवानों का नवीकरण किया जाना है जिसकी सूचना समस्त जवानों को बैठक से पूर्व में ही फोन कॉल और फोन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जा चुकी थी समस्त जवानों को सूचना देने के उपरांत 2022 में भर्ती हुए 270 सेक्टर वार्डन जवानों में से स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने वाले 106 रजामंद सेक्टर वार्डन जवानों के नवीनीकरण फॉर्म कराये जाने हेतु कार्यालय को प्राप्त हुए है इन सभी नवीनीकरण फोर्मो का नवीनीकरण चल रहा है 2. बैठक में उपस्थित समस्त जवानों को 6 दिसंबर 2025 को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाए जाने के संबंध में समस्त जवानों की उपस्थिति के लिए भी निर्देशित किया गया 3.श्री सी.पी सिंह महोदय के द्वारा सिविल डिफेंस के समस्त जवानों को नागरिक सुरक्षा क़ी ड्युटियों के प्रति वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने वाले समस्त आदेशों का पूर्ण मेहनत और लगन से अनुपालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया,



