हाथरस

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कभी भी, नए चेहरे को मिल सकती है कमान

बीजेपी अबकी बार ब्राह्मण समाज को दे सकती है जिले की जिम्मेदारी

हाथरस। बीते दिन जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इनकी संख्या लगभग 77 है। इसमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। वो वही ब्राह्मण समाज के उभरते हुए युवा नेता पंडित अजय रावत सहित अन्य ने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। अब भाजपा आलाकमान किसी भी समय जिले के जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है।जिले में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान किसी भी वक्त नए जिलाध्यक्ष के नाम का एलान कर सकता है। सभी की निगाहें फिलहाल आलाकमान की घोषणा पर टिकी हैं। भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के कार्यकाल को पांच वर्ष भी अभी पूरे नही हुए। लंबे समय से संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। इसे लेकर पिछले दिनों भाजपा के पर्यवेक्षक भी जिले के दौरे पर आए थे। उन्होंने जिले के पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदारों को लेकर चर्चा की थी। यहां जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इनकी संख्या लगभग 77 है। जिसमे ब्राह्मण समाज के उभरते हुए युवा नेता पंडित अजय रावत के साथ कई दिग्गज भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। अब भाजपा आलाकमान किसी भी समय हाथरस के जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है। इस पर भाजपा के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकताओं तक की निगाहें टिकी हैं। जिले के बहुत से दावेदार व उनके समर्थक प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, जिससे वह अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनवा सकें। यहीं नहीं समर्थक अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। वही बीते दिन ब्राह्मण समाज के उभरते हुए युवा नेता पंडित अजय रावत ने बीजेपी कार्यालय पर संगठन महापर्व के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हाथरस हेतु अपना आवेदन पत्र ज़िला चुनाव अधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक के लोकप्रिय सांसद अनूप प्रधान को अपने प्रस्तावक भाई छोटे लाल राजौरीया जी व अनुमोदक भाई सोम प्रकाश गोला जी मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पिप्पल सभासद वार्ड नंबर 11 अनंतबीर सोलंकी मंडल महामंत्री रूहेरी मंडल विशाल पाथरे आदि रूहेरी मंडल के सम्मानित साथियों के साथ सौंपा। वही जैसा की आपको ज्ञात हो कि पार्टी स्थापना से अभी तक जनपद में ब्राह्मण जिला अध्यक्ष नियुक्त नही हुआ। अबकी बार बीजेपी ब्राह्मण जिला अध्यक्ष नियुक्त करती है तो इसमें ब्राह्मण समाज के उभरते हुए चेहरे में युवा समाजसेवी पंडित अजय रावत का नाम चर्चाओं में देखा जा रहा है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!