क्षेत्र पंचायत इगलास की बैठक 23 फरवरी को
माननीय ब्लॉक प्रमुख इगलास की अध्यक्षता में 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास खण्ड परिसर इगलास में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहुत की जाएगी

अलीगढ़ : माननीय ब्लॉक प्रमुख इगलास की अध्यक्षता में 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास खण्ड परिसर इगलास में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहुत की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी इगलास चैतन्य कुमार पाठक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, ग्रामीण पेयजल योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य, पल्स पोलियो अभियान, जननी सुरक्षा, बाल विकास कार्यकम, कृषि, पशुपालन, प्राथमिक शिक्षा, ग्रामीण विद्युतीकरण, सिंचाई, निःशुल्क, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचमवित्त, केन्द्रीय वित्त, टाइड, अनटाइड योजना, जी राम जी, समाज कल्याण विभाग समेत प्रधानमंत्री वमुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्हांेने संबंधित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का कष्ट करें।



