नवागत कोतवाल अवधेश कुमार ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए की बड़ी कार्रवाई
इगलास पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

इगलास/अलीगढ इगलास पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया था। गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अनीश, मोहन, रंजीत, मनीष, गोपाल और रीकेश शामिल हैं, जो थाना इगलास क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई चोरी की मोटरसाइकिलें, 315 बोर के तमंचे व कारतूस तथा करीब 15 बोरी स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं
जिनमें एक कबाड़ी का नाम सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है।कार्रवाई मेंप्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमारउपनिरीक्षक गंगाराम गंगवार, उप निरीक्षक बद्रीराम, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह आंजना, उपनिरीक्षक रविंद्र लोधीहेड कांस्टेबल जबर सिंह,कांस्टेवल लव कुमार कांस्टेवल संदीप कुमार, कांस्टेवल सुनील कुमार, कांस्टेवल अमित कुमार कांस्टेवल हरिओम सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे l



