अलीगढ़

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समर्थन में एक बाइक रैली निकाली

यूजीसी को लागू करने और उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने की मांग की गई

हाथरस जनपद के हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस सिकंद्राराऊ मार्ग पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समर्थन में एक बाइक रैली निकाली। पूर्व जिला महासचिव विजय जाटव उर्फ कालू भईया के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने यह रैली निकाली, जिसमें यूजीसी को लागू करने और उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने की मांग की गई।इस रैली में लगभग 150 मोटरसाइकिलें शामिल थीं। विजय जाटव और उनके समर्थकों ने यूजीसी के समर्थन में ‘यूजीसी वापस करो, यूजीसी वापस करो’ के नारे लगाए।विजय जाटव ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य यूजीसी को लागू कराना है। उनका कहना था कि यूजीसी के नियमों से देश और समाज में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।जाटव ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की कि वे स्वयं 16 फरवरी, सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने रक्त से लिखित एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें यूजीसी को वापस लागू करने की मांग की जाएगी।यह बाइक रैली रामपुर गांव से शुरू हुई और नगर पंचायत कस्बा मैंडू, रूहेरी, नगला अलगर्जी से होते हुए वापस रामपुर गांव में आकर समाप्त हुई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!