अलीगढ़

प्रमुख समाज सेविका रामवती देवी की पुण्यतिथि पर कंबल बांटे

जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य कार्य

-आलोक आर्य, जिला विकास अधिकारी

अलीगढ़ : डॉक्टर शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृष्णापुरी स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रमुख समाज सेविका रामवती देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे एवं गौ सेवा भी की गई। संरक्षक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों की समय-समय पर उनकी आवश्यकता के अनुसार मदद करती है। संरक्षिका माया देवी ने कहा कि संस्था लोगों की पात्रता देखकर चयन करके उनकी मदद करती रहती है। संस्था के अध्यक्ष राजेश गौड़ ने कहा कि संस्था डोर टू डोर जाकर जरूरतमंदों की मदद करती है।जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है, सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस प्रकार के कार्य से अन्य लोग भी प्रोत्साहित होते हैं। इस अवसर पर माया देवी, राकेश कुमार शर्मा, राजेश गौड़, बेबी रानी, मोहित शर्मा सौरभ शर्मा प्रियंका शर्मा आकाश पंडित, साक्षी पंडित, लक्ष्य गौड़, प्रियांशी गौड़ एवं विनायक गौड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!