फूलों की होलीऔर गुलाल लगा कर वीरांगनाओं ने प्रेम और एकता का दिया संदेश
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती दुर्गेश सोलंकी जी ,पार्षद श्रीमती दीपू शर्मा और श्रीमती कुसुम सेंगर जी ने श्री कृष्णा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर की

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना एवं महिला शक्ति ग्रुप के तत्वाधान में रंगभरनी एकादशी के उपलक्ष्य में रंग की धूम कार्यक्रम ममता सिंह के दिशा निर्देशन में टीकाराम कॉलोनी स्थित शिवमन्दिर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती दुर्गेश सोलंकी जी ,पार्षद श्रीमती दीपू शर्मा और श्रीमती कुसुम सेंगर जी ने श्री कृष्णा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम संयोजक पूजा सेंगर, भारती गौतम और मधुरानी जादौन ने सभी बहनों के गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया और रंगबिरंगी चूड़ियां भेंट कीं।सभी बहनों ने होली के गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी।जोगी जी धीरे धीरे पर तो सभी बहनें गुलाल में सराबोर हो होलीमय हो गईं। राधा कृष्णा की जोड़ी में अनामिका सिंह और अनीता ठाकुर ने तेरी मेरी कट्टी पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरी जोड़ी पूनम सिंह और तृषा ने राधाकृष्णा के रूप में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमानी वार्ष्णेय और सुगंधि वार्ष्णेय ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। ममता सिंह ने कहा रंगभरनी एकादशी को आमला एकादशी भी कहा जाता है। आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा भी की जाती है और रंग भी खेला जाता है।
दुर्गेश सोलंकी ने कहा हमें अपने सभी त्योहार पारंपरिक रूप से मानने चाहिएं। दीपू शर्मा ने कहा बहुत ही सुंदर आयोजन है। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े नए सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक पूनम चौहान,ज्योति शर्मा और आशा शिशोदिया ने सभी बहनों को फूलों की होली से सराबोर कर आभार व्यक्त किया। प्रज्ञा शर्मा,गौरी तोमर,लता राघव, मनोज कुमारी जादौन, अलका सिंह,ममता गुप्ता, आशी गौतम, सृष्टि सेंगर, पूजा सेंगर, भारती गौतम, मधुरानीजादौन,ज्योति शर्मा, प्रीति गुप्ता, गरिमा राघव, पूजा सिंह, अनामिका सिंह, पिंकी राघव, सुनीता राठौर, प्रभा चौहान, कुसुम, चौहान, पूनम चौहान,,प्रीति राठौर, कविता चौहान, कृष्णा राघव, राधा रानी,नीतू अरोरा, नीलम सक्सेना, अलका सिंह, उपासना शर्मा,राधा शर्मा, गीता, सृष्टि राघव, शिखा राघव, राजकुमारी चौहान, हेमा, जया सिंह, मंजू सिंह, ब्रजेश्वरी सिंह, बबली,नीतू चौहान, रंजना सेंगर, पूनम तोमर, कामिनी तोमर, ममता सिंह, योगेंद्री चौहान, रुचि राघव ,मंजू सिंह, नीरा सिंह,पूनम शर्मा,अर्चना वार्ष्णेय,नीरू शर्मा, भावना , संगीता , गुड्डन, कंचन शर्मा,मंजू शर्मा ,प्रीति अग्रवाल,नीलम सिंह,डिम्पल शर्मा, कीर्ति गौर,पूनम शर्मा,उपस्थित रहीं।



