रसोई पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन
शहर के प्राथमिक विद्यालय नवाब तरौरा पर रविवार को आयोजित हुई रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों द्वारा प्रतिभाग कर

कासगंज।
शहर के प्राथमिक विद्यालय नवाब तरौरा पर रविवार को आयोजित हुई रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों द्वारा प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। उक्त प्रतियोगिता हेतु कुल 43 रसोईयों के आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 30 आवेदन चयनित किए गए।
रविवार को प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरित किए। नगर क्षेत्र कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नं 3 मो.नबाब की रसोईया निर्मला देवी ने पकौड़ी बनकर पहला पुरस्कार जीता। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरौली की रामश्री ने कढ़ी चावल बनाकर दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय वार्ड 6 नगर क्षेत्र सोरों की जावित्री ने पकौड़ी बनाकर तीसरा पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, प्रतिभा त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रियंका प्रधानाचार्य जीजीआईसी कासगंज, डॉ ए एल चौहान स्वास्थ्य अधिकारी, शिवांगी प्रवक्ता डीडी जाजू बालिका विद्यालय, प्रशांत मिश्र शेफ रोशनलाल रेस्टोरेंट कासगंज मौजूद रहे।



