अलीगढ़

अलीगढ़ लोकसभा चुनाव में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक जन की सहायता हेतु लगे सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा कोर के जवान

लोकसभा चुनाव से मतदान करा कर लौट रहे वाहनों की यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने हेतु लगाये गये सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा कोर के जवान

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अलीगढ़ के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक संगीता त्रिपाठी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ श्री सी.पी. सिंह एवं उप प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ योगेंद्र सिंह की देखरेख में अलीगढ़ महानगर के मतदान केंद्रों पर समय पूर्वाह्न 6:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक दिव्यांग/ वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान कक्ष तक पहुंचने में सहायता उपलब्ध कराने की दृष्टि से सिविल डिफेंस के 40 जवानों की ड्यूटी लगाई गई।

आपको बता दें कि मतदान केंद्रों पर ड्यूटी लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा से सेक्टर वार्डनों की लिस्ट मांगी गई थी जो की 108 लोगों की लिस्ट प्रभारी निरीक्षक द्वारा भेजी गई थी जिसमें से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सिविल डिफेंस के 40 जवानों की ड्यूटी लगाई गई प्रत्येक मतदान केंद्रों पर प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ श्री सी. पी. सिंह के साथ उप प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह एवं सैक्टर वार्डेन अमित कुमार वर्मा , योगेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, पवन कुमार, शिवा वार्ष्णेय ने अलीगढ़ महानगर के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें मतदान केंद्रों पर तैनात सिविल डिफेंस के जवानों ने दिव्यांग /वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान कक्ष तक पहुंचने में सहायता प्रदान करते हुए नजर आए
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जवानों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मतदान समाप्ति उपरांत 15 सेक्टर वार्डन धनीपुर मंडी पर भेजे गए जिन्होंने मत स्थलों से मतदान करा कर लौट रहे वाहनों होने वाली जाम को उक्त जवानों द्वारा सुचारू कराया

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!