अलीगढ़

श्री राम बारात शोभा यात्रा में शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था में लगे नागरिक सुरक्षा कोर के जवान

शहर के विभिन्न स्थानों से होकर निकली राम बारात लोगों ने जगह-जगह की पुष्प वर्षा

अलीगढ़। श्री राम बारात शोभायात्रा का आयोजन सेंटर पॉइंट चौराहा टीकाराम मंदिर से समय शाम 7:00 बजे प्रारंभ की गई जो कि गांधीआई तिराहा रामघाट रोड विष्णुपुरी, सुदामापुरी ,गुरुद्वारा रोड, छर्रा अड्डा होते हुए अचल सरोवर रामलीला ग्राउंड पर संपन्न हुई जिसमें अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक संगीता त्रिपाठी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ सी.पी सिंह की उपस्थिति में सिविल डिफेंस के 50 सैक्टर वार्डेन जवानों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए श्री राम बारात शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में शासन व प्रशासन का सहयोग किया।

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!