ईद उल अजहा पर नागरिक सुरक्षा कर के जवानों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
शाहजमाल ईदगाह ऊपरकोट जमालपुर इत्यादि ईदगाह पर सिविल डिफेंस के जवान रहे मौजूद

ईद उल अजहा के उपलक्ष में सिविल डिफेंस के समस्त जवानों की ड्यूटी 1.शाहजमल ईदगाह 2. ऊपरकोट कोतवाली बड़ी मस्जिद 3.जमालपुर ईदगाह सिविल लाइन ,इन तीन स्थानों पर अपर जिलाधिकारी (नगर) महोदय के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक महोदय तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक महोदया के निर्देशन में और श्री सी.पी सिंह महोदय एवं योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में समय प्रातः 6:00 बजे से समाप्ति तक लगाई गई है जिसमें
1. शाह जमाल ईदगाह पर (थाना रोरावर, देहली गेट, वन्नादेवी, महुआखेड़ा,) के अंतर्गत आने वाले समस्त जवान लगाए गए
2. ऊपरकोट कोतवाली बड़ी मस्जिद पर
( थाना कोतवाली सासनी गेट, गांधी पार्क,) के अंतर्गत आने वाले समस्त जवान लगाए गए,
3. जमालपुर ईदगाह सिविल लाइन पर
( थाना सिविल लाइन, क्वार्सी) के अंतर्गत आने वाले समस्त जवान लगाए गए।
ड्यूटी पर लगाए गए सिविल डिफेंस के समस्त जवानों ने समय से अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचकर ईद उल अजहा के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में शासन व प्रशासन का सहयोग किया,
सिविल डिफेंस के समस्त जवानों की ड्यूटी और कुशल कार्य के लिए उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता महोदय ने सिविल डिफेंस अलीगढ़ की समस्त टीम का उत्साह वर्धन किया और शुभकामनाएं भी व्यक्ति की