अलीगढ़

सीएम योगी ने एसआईआर कार्य में देरी पर जताई नाराज़गी

अलीगढ़-मुजफ्फरनगर में 'फर्जी वोट' को लेकर सीएम योगी ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर एएमयू के वेलिंगडन क्रिकेट पवेलियन में उतरा। इसके बाद वह सीधे काफिले के साथ अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। सभागार में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक ली। यूपी योगी आदित्यनाथ ने 7 दिसंबर को अलीगढ़ में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में मतदाता सूची की सटीकता और तैयारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक फर्जी वोट अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जिलों में हैं। उन्होंने इन दोनों जिलों में मतदाता सूची तैयार करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के निरीक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे लोग 100 फीसदी क्षमता के साथ बेहद खामोशी से मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे हुए हैं। इसको देखते हुए आप लोगों को बेहद गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है। शादी हो तब भी काम में लगे रहें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में हुई देरी पर सख़्त नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इसे अत्यधिक गंभीरता के साथ निपटाने का निर्देश दिया, खासकर तब जब इसकी अंतिम समय सीमा करीब है।सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर  एएमयू के क्रिकेट ग्राउंड मैदान पर उतरा।

 

शहर में लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि मुख्यमंत्री ने एएमयू परिसर में कदम रखा, जहां कुछ दिन पहले उनकी तस्वीर स्ट्रीट लाइटों से उतार ली गईं थीं। कुछ समय पूर्व एएमयू परिसर में लगी स्ट्रीट लाइटों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगी थीं, जिन्हें परिसर से उतार लिया गया था। इस घटना को लेकर काफी विवाद हुआ था और संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। ये स्ट्रीट लाइटें विधान परिषद निधि से विश्वविद्यालय परिसर में लगाईं गईं थीं।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!