अलीगढ़

भीषण गर्मी, तेज धूप व लू से गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा गौआश्रय स्थलों में की गईं व्यापक व्यवस्थाएं  

उच्चाधिकारियों के निरीक्षण में प्राप्त कमियों को तत्काल कराया जाता है दुरूस्त

अलीगढ़ : भीषण गर्मी, तेज धूप व लू से गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 117 गौआश्रय स्थल हैं, जहां 31123 से अधिक गौवंश संरक्षित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इनके भरण-पोषण के लिए 50 रूपये प्रतिदिन प्रति गौवंश का व्यय किया जा रहा है। गौशालाओं में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों पर है। समय-समय पर उच्च स्तर, डीएम-सीडीओ एवं सामान्य तौर पर भी गौशालाओं के निरीक्षण कराए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को तत्काल दुरूस्त कराया जाता है।उन्होंने बताया कि चण्डौस विकास खण्ड की गौशाला ओगर नगला राजू में 567 गौवंश संरक्षित हैं। गौवशों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए 05 शेड, पेयजल के लिए 04 नांद, हरे चारे के लिए 3.6 हैक्टेयर में नैपीयर एवं ज्वार की बुवाई कराई गई है ब्लॉक गोंडा की गौशाला गहलऊ में गौवंशों को गर्मी सु सुरक्षित रखने के लिए 02 शेड के साथ ही 01 अतिरिक्त शेड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। छाया के लिए अस्थाई व्यवस्था है। गौवंशों के पेयजल के लिए सबमर्सिबल लगा हुआ है। इसी प्रकार विकास खण्ड अकराबाद के नगला सरताज में 154 गौवंश संरक्षित हैं, बिजौली के दादों गौशाला में 198 गौवंश संरक्षित है, धनीपुर के सिकन्दरपुर माछुआ गौशाला में 135 गौवंश संरक्षित हैं। गर्मी के प्रकोप से गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए 02-02 शेड बने हुए हैं, चारे और पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था है।इसी प्रकार से विकास खण्ड गंगीरी की गौशाला रफायतपुर में 118 गौवंश, गोंडा ब्लॉक के वासहर्जी गोरई गौशाला में 48 गौवंश संरक्षित हैं। लू के प्रकोप से बचाने के लिए 01-01 शेड उपलब्ध है। अस्थाई शेडों पर भी पानी के छिड़काव की व्यवस्था है।विकासखण्ड अकराबाद के विजयगढ़ में 65 गौवंश संरक्षित हैं जहां 03 शेड स्थापित हैं। इसके साथ पंखे भी लगे हुए हैं। सीवीओ ने बताया कि गौआश्रय स्थलों में अधिकांश देशी नस्ल के गौवंश हैं, जिन पर गर्मी का प्रभाव न्यूनतम रहता है। दोपहर के अतिरिक्त सुबह-शाम को देशी गौवंश स्वतः ही शेड से बाहर घूमने के लिए निकल जाते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!