अलीगढ़

एटा चुंगी चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर निर्माण तेज, जुलाई 2027 तक होगा पूरा

फ्लाईओवर के दोनों ओर स्थायी सर्विस रोड निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण

अलीगढ़ : कानपुर-गाजियाबाद मार्ग, जीटी रोड पर यातायात का दबाव कम करने और शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देेश्य से एटा चुंगी चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। 640.61 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए शासन द्वारा रुपया 5627.74 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।लोक निर्माण विभाग अनुभाग-11, लखनऊ द्वारा फ्लाईओवर परियोजना का कार्य जुलाई 2025 में प्रारम्भ किया गया था। परियोजना को जुलाई 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। दिसंबर 2025 तक फ्लाईओवर की कुल भौतिक प्रगति 12 प्रतिशत दर्ज की जा चुकी है।निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए सर्विस रोड व डायवर्जन मार्ग में आने वाले वृक्षों का पातन वन विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। विद्युत पोल्स शिफ्टिंग का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जाना है। अधिशासी अभियंता ब्रिज कॉरपोरेशन मोहित कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों ओर स्थायी सर्विस रोड निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।वर्तमान में सर्विस रोड, डायवर्जन मार्ग पर जीएसबी डालकर उसे मोटरेबल बना दिया गया है, जिससे यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है। निर्माण स्थल पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।प्रशासन के अनुसार स्थायी सर्विस रोड का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर के पूर्ण होने से एटा चुंगी चौराहे पर जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!