अलीगढ़

परीक्षा केंद्रों पर 290 डीवीआर के साथ 6,100 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम से की जा रही है सतत मॉनिटरिंग

नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़ी निगरानी के निर्देश डीएम संजीव रंजन ने परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

-संजीव रंजन, जिलाधिकारी

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित केंद्रीयकृत परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी से जिले में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग देखी और पाया कि परीक्षार्थी पूर्ण शुचिता एवं अनुशासन के साथ परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।कंट्रोल रूम प्रभारी हृदयेश वार्ष्णेय ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में इंटरमीडिएट के लिए द्वितीय पाली में 48,199 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, जिनमें 28,729 छात्र और 19,470 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिले में 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी के लिए लगभग 290 डीवीआर के साथ 6,100 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में तैनात ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासनिक सतर्कता और तकनीकी निगरानी के समन्वय से जिले में बोर्ड परीक्षाएं पूर्णतः नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!