कासगंज

कासगंज में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की

पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो पीड़ितों के खातों में 4 लाख 10 हजार रुपए वापस कराए

कासगंज में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो पीड़ितों के खातों में 4 लाख 10 हजार रुपए वापस कराए हैं।नगरिया नगला भीमसेन निवासी रविन्द्र सिंह के साथ ठगों ने 2 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की थी। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी।

दूसरा मामला कासगंज के ही राजेश कुमार का था, जिनके साथ 1 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच कर आज पीड़ितों के खातों में पूरी रकम वापस करा दी।पैसे वापस पाकर दोनों पीड़ितों ने कासगंज पुलिस की सराहना की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानियां बताईं। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। खाता संख्या, पिन, ओटीपी और सीवीवी नंबर को पूरी तरह गोपनीय रखें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर पोर्टल पर या 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

कासगंज से इन्द्रपाल राजपूत की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!