ज्ञान पब्लिक स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
आगरा रोड स्थित ज्ञान पब्लिक स्कूल में रविवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

अलीगढ़।आगरा रोड स्थित ज्ञान पब्लिक स्कूल में रविवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना था। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस, डुएट डांस एवं सोलो डांस जैसी विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई। प्रतिभागियों ने अपनी कला, तालमेल और भाव-भंगिमा के माध्यम से दर्शकों एवं निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन, अभिव्यक्ति, समन्वय एवं स्टेज प्रस्तुति के आधार पर किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ सुमोद कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किए, इस कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर मोहित वार्ष्णेय, परमीत कौर, सोनल वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, नीलम सिंह, गीतांशी वर्मा, अंजलि बंसल, शिक्षणेत्तर स्टाफ अकाउंटेंट अनिल कुमार, ललित उपाध्याय, कल्पना सहित ज्ञान पब्लिक स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं व स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।



