अलीगढ़

दिव्यागों ने की पेंशन बढ़ोत्तरी की मांग

दिव्यांग केयर ट्रस्ट की आवश्यक बैठक थाना गांधी पार्क निकट क्षत्रिय भवन पर एडवोकेट सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुयी

दिव्यागों ने की पेंशन बढ़ोत्तरी की मांग
दिव्यांग केयर ट्रस्ट की आवश्यक बैठक थाना गांधी पार्क निकट क्षत्रिय भवन पर एडवोकेट सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुयी जिसमें बाहर से आये अतिथियों ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. विभव वार्ष्णेय ने कहा कि किसी भी तरह की मदद हो मैं सदैव दिव्यांग भाई-बहनों के लिए खड़ा हूँ। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई राजकुमार सिंह जिलाध्यक्ष ने कहा अपनी मांगों को लेकर हम प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी मोहदय को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन निम्न बिंदुओं की मांग को लेकर दिया जाएगा
1. दिव्यांग पेंशन दिव्यागता के प्रतिशत के आधार पर निर्धारित हो।
2. हर दिव्यांग को बैटरी चालित रिक्शा मिले, स्मार्ट सिटी होने के कारण पुल पर चढ़ने में दिव्यांगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
3. दिव्यांगों के बच्चों को पूर्णतः निशुल्क शिक्षा, चिकित्सा मिले।
4. दिव्यांगों को राजनीति में आरक्षण मिले।
5. दिव्यांगों को रेलवे द्वारा दिया जाने वाला यात्रा प्रमाण पत्र आगरा की बजाय अलीगढ़ में उपलब्ध होना चाहिए। दिव्यांगों को आगरा के चक्कर लगाने पड़ते है।
6. सिटी बसों में शुरुआत में दिव्यांगों को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलता था बंद कर दिया गया है कृपया इसे पुनः शुरू किया जाए।
इस अवसर पर राहुल गुप्ता, हरिओम शर्मा, जगदीश उपाध्याय, शाजिया, आशीष पॉल, अरुण शर्मा, सतेंद्र सिंह, योगेश बघेल, आकाश, सतीश, अतुल, महिपाल सिंह, ओमप्रकाश, संजीव, सुमित चौहान, धर्मवीर, योगेंद्र कुमार, बिट्टू शर्मा, भोले, श्रीकृष्ण, वीरेश, अभिषेक, गिर्राज, असलम एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संचालन राजकुमार सिंह जिलाध्यक्ष ने किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!