जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता परखी
डीईओ ने ग्राम वीधानगर एवं पला सल्लू में मतदाताओं को वितरित किए गणना प्रपत्र

अलीगढ़ : जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि शुद्ध निर्वाचक नामावली ही मज़बूत लोकतंत्र की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को विधान सभा बरौली तहसील गभाना क्षेत्र के ग्राम वीधानगर एवं पला सल्लू में खुद मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से संवाद करते हुए बताया कि गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का घर-घर वितरण बूथ लेवल अधिकारियो द्वारा किया जा रहा है प्रत्येक मतदाता से अपेक्षा की गई है कि वे फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर अपने हस्ताक्षर सहित बीएलओ को समय से वापस करें। यदि मतदाता अनुपस्थित हों, तो उनके परिवार का कोई वयस्क सदस्य सभी सदस्यों की जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म जमा कर सकता है।उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी मतदाता समय पर अपना फॉर्म भरकर लौटाएं, ताकि किसी का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम 2023 की मतदाता सूची में नहीं है, उनके लिए द्वितीय चरण में त्यापन की प्रक्रिया चलाई जाएगी। यह कार्य 9 दिसंबर के बाद ईआरओ एसडीएम कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा। सत्यापन के दौरान मतदाता को भारतीय नागरिकता का प्रमाण (जैसे: आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल आदि) प्रस्तुत करना होगा।उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर निवास ग्रहण कर चुके हैं, उनके संबंध मेंपरिवार के सदस्य “येलो फॉर्म“ के माध्यम से बीएलओ को सूचना दे सकते हैं, जिससे त्रुटिपूर्ण नाम सूची से हटाए जा सकें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस विशेष अभियान में सहयोग कर रहे हैं ताकि निर्वाचक नामावली अधिकतम सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बन सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता सजग रहें और बीएलओ को सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे अंतिममतदाता सूची, जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी, पूरी तरह अद्यतन एवं शुद्ध रूप में तैयार हो सकेइस अवसर पर एसडीएम गभाना हरिश्चन्द्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु कटियार, प्रशासनिक अधिकारी अरूण कुमार शर्मा, बीएलओनीरज सिंह एवं सुनील कुमार चौहान सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



