अलीगढ़
जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक 22 दिसंबर को
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 22 दिसंबर को क्लैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक अपरान्ह 12ः30 बजे से आयोजित होगी

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 22 दिसंबर को क्लैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक अपरान्ह 12ः30 बजे से आयोजित होगी। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित समय-सीमा के उपरांत लम्बित प्रकरणों, ग्रेवियंश, फीडबैक आदि की पूर्ण सूचनाओं एवं विगत बैठक की अनुपालन आख्या सहित जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक में ससमय स्वयं प्रतिभाग करने का कष्ट करें।



