जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा आगामी त्यौहार होलिका दहन, रमजान, रामनवमी, ईद-उल-फितर आदि के दौरान बैठक का किया गया आयोजन
त्यौहार को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई

हाथरस। जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा आगामी त्यौहार होलिका दहन, रमजान, रामनवमी, ईद-उल-फितर आदि के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार कक्ष में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी एवं धर्मगुरुओं, गणमान्य/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आगामी त्यौहार होलिका दहन, रमजान, रामनवमी, ईद-उल-फितर आदि के दौरान जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट परिसर के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवं विभिन्न समुदाय के धर्मगुरू, संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । त्यौहार को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी आदि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा जनपद के आये विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू, सम्भ्रान्त व्यक्ति आदि मौजाद रहे । जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। तथा बताया गया कि होली का त्यौहार खुशियों, उल्लास एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है, अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि हमारी कोई भी खुशी किसी अन्य व्यक्ति के लिए दुःख का कारण न बने।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी यदि किसी अप्रिय घटना की संभावना प्रतीत हो तो उसकी सूचना तत्काल अपने-अपने क्षेत्रीय अधिकारियों को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि त्यौहार से पूर्व अथवा त्यौहार के दौरान निकलने वाले जुलूसों को अनुमति के उपरान्त निर्धारित रूट से शान्ति पूर्वक निकालें जिससे किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए, जहाँ पूर्व मे होली रखी जाती थी वही पर रखी जाए तथा पूर्व से चिन्हित स्थान जहां दंगल व अन्य कार्यक्रम होते आए है । जिसके संबंध में उपस्थित लोगो से वार्ता कर जानकारी ली गई तथा अवगत कराया गया कि पुलिस व प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां की गयी है, कोई नई परंपरा प्रारंभ न की जाए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि आसपास होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दे जिससे त्यौहारो के दौरान कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में ड्रोन कैमरे/सीसीटीवी आदि द्वारा भीड़-भाड़ व थाना क्षेत्रो में सतर्क दृष्टि रखते हुये त्यौहार के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर सतत निगरानी की जा रही है और उन्हें चिन्हित कर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है । सभी को अपने अपने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने हेतु अवगत कराया गया कि यदि कोई व्यक्ति आपके क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर रहा हो अथवा बिक्री कर रहा हो तो इसके सम्बन्ध में तत्काल सूचना पुलिस को दे, जिनपर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा पुलिस द्वारा भी लगातार ऐसे लोगो पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । तथा अवैध शराब का सेवन बिल्कुल न करे यह आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकती है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि होली रखने वाले स्थान निर्विवाद हो किसी भी विवादित स्थल पर होली न रखें , यदि ऐसे विवाद कहीं परिलक्षित होते हैं तो पूर्व में ही सुलझा लिए जाएं । किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ।इसी क्रम में मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य/संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओ द्वारा आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को मनाने का आश्वासन दिया गया तथा सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजनमानस को भी जागरूक करने व स्वयं भी पालन करने हेतु सभी को सचेत/जागरूक किया गया । सभी को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे क्षेत्र में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक करें ।
हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट



