कासगंज जिले में तैनात जिलाधिकारी मेघा रूपम ने अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारत के 75वें राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई गई।

कासगंज के कलेक्ट्रेट परिसर में कासगंज जिले में तैनात जिलाधिकारी मेघा रूपम ने अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारत के 75वें राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई गई। अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वतंत्रत स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि देता है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। स्कूल, कॉलेज आदि में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।भारत गणराज्य के राष्ट्रपति दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय ध्वज फहराते हैं। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के प्रत्येक कस्बे में आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानो में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हम सभी का यह पुनीत कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारी वैश्विक एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में पता चले। मैं देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों को नमन करते हुए उन सभी वीर जवानों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर मां भारती का गौरव बढ़ाया है।