अलीगढ़

एसीएम द्वितीय श्री दिग्विजय सिंह जी को ज्ञापन सौपते राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रुद्रा पंडित व स्थानीय नागरिक राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा एक ज्ञापन

जिला कलेक्ट्री में जिलाधिकारी के नाम एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह जी को सौपा गया

एसीएम द्वितीय श्री दिग्विजय सिंह जी को ज्ञापन सौपते राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रुद्रा पंडित व स्थानीय नागरिक
राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा एक ज्ञापन जिला कलेक्ट्री में जिलाधिकारी के नाम एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह जी को सौपा गया जिसमें शिकायत की गयी की बिजली विभाग और नगर निगम द्वारा किया जा रहा

भ्र्ष्टाचार रुद्रा पंडित द्वारा बताया गया की वार्ड नं. 18 न्यू गोपाल पुरी गली नं. B11 में बिजली के तार काफी साल से लटके पड़े हैँ एवं बुरी तरह कटे हुए हैँ जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है कई बार स्थानीय नागरिकों को करेंट ने पकड़ भी लिया है जिससे लोग वहाँ से पलायन करने को मजबूर हैँ मुख्यअभियंता एवं जेई साहब द्वारा लोगों से स्टीमेट के नाम पर अवैध रकम मांगी जाती है एवं पाइप लाइन के जेई साहब को कई बार अवगत कराया गया की वार्ड 50 और वार्ड 18 में काफी जगह पाइप लिकेजिंग है मगर कोई सुनने को तैयार नहीं अगर कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन खोद भी जाती है तो उसकी पूर्ण तरिके से मरम्मत नहीं होती वहीँ बताया गया की स्ट्रीक लाईट के सम्बन्ध में कई माह से जेई साहब रोहित जी को अवगत कराया जा रहा है पला रोड पर काफी दिनों से स्ट्रीक लाईटें खराब हैँ मगर जेई साहब द्वारा दिलाशा देते हुए बोला जाता है पार्षद जी के पास टीम जाती है और लास्ट में पला रोड गांधीजी छोले भठूरे वालों के सामने कई महीनो से सड़क टूटी पड़ी है जिससे वहाँ बाहन से निकलने वाले लोग गिर कर चोट तक का शिकार होते हैँ जहाँ नगर निगम द्वारा एवं सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया जा रहा है वहाँ ये स्थिति सवाल पैदा कर रहीं हैँ चेतावनी देते हुए कहा गया की जल्द इस भ्रष्टाचार और जनता के पैसों का व्यर्थ नहीं रुका तो जल्द बड़े आंदोलन को लोग बाध्य होंगे साथ में जनसेवक देवेंद्र शर्मा जी संजय सोनी जी विकाश गुप्ता जी मोनू वर्मा जी दीपक उपाध्याय जी तेजप्रकाश जी अनिकेत जी अंकुश जी आदि मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!