अलीगढ़

डीएम ने ताहरपुर गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ताहरपुर गौशाला का औचक निरीक्षण कर गौवंश के रखरखाव, साफ-सफाई एवं चारे-पानी की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में निराश्रित गोवंश के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को गौशाला में लगे सीसीटीवी का एक्सेस अपने मोबाइल पर भी लेने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गौशाला में उपलब्ध हरे चारे, भूसे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि गौवंशों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही गौशाला परिसर में जल निकासी, छायादार शेड और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने गौशाला की वर्तमान स्थिति और संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।सीडीओ योगेंद्र कुमार ने गौशाला से संबद्ध चरागाह पर नेपियर घास उगाए जाने की भी निर्देश देते हुए गौवंश का नियमित चिकित्सीय परीक्षण और बीमार गोवंश को आश्रय स्थल से अलग बाड़े में रखने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीडी भालचंद त्रिपाठी, एसडीएम परितोष मिश्रा, खंड विकास अधिकारी चैतन्य कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!