अलीगढ़

डीएम ने कोल तहसील पहुँच कर डिजिटाइजेशन कार्य की परखी गुणवत्ता

क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं से संवाद कर भ्रांतियों को किया दूर, बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

एसआईआर कार्य में तेजी, 60 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरासौ फीसद एसआईआर कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ की सराहना की

अलीगढ़: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने शनिवार को चल रहे स्पेशल समरी रिवीजन (एसआईआर) कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर मैदानी स्तर पर इसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि बीएलओ पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ गणना प्रपत्रों के संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। अब तक करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिले के कई बीएलओ द्वारा अपने से सबंधित एसआईआर कार्य को सौ फीसद पूरा भी कर लिया गया है। वह सभी बधाई के पात्र हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की गई है, साथ ही उन्होंने कार्य को और गति देने के स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं। ताकि निर्धारित समय में एस आई आर कार्य को पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी अधिक स्वच्छ, अद्यतन और त्रुटिरहित होगी, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही सुगम होती है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक महिलापुरुष का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जबकि मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम विलोपित किए जाएंगेतहसील कोल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदन पत्रों के डिजिटाइजेशन की स्थिति देखी और क्षेत्र भ्रमण कर जन संवाद करते हुए मतदाताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर फार्म भरने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है। साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरण और संग्रहण का कार्य तेजी से कर रहे हैं।डीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्धारित समय सीमा के भीतर 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरकर जमा कर देना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र भरना सरल और सहज प्रक्रिया है। समय कम होने के कारण हर बीएलओ एवं सुपरवाइजर को चाहिए कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर फॉर्म उपलब्ध कराएं और प्राप्त फॉर्म का डिजिटाइजेशन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेताते हुए निर्देशित किया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!