डीएम ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
सौर ऊर्जा, छात्रवृत्ति, चिकित्सा, कृषि, जल, खेल और पेंशन योजनाओं में लाएं तेजी

अलीगढ़ (जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलैक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति को लेकर गहन मंथन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति और जनहित में पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश: नेडा द्वारा जून माह तक 2800 सोलर प्लांट स्थापित किए जाने थे, परन्तु अब तक मात्र 1632 प्लांट ही लगाए गए हैं। डीएम ने शिक्षा विभाग, नगर निगम सहित सभी विभागों को कर्मचारियों एवं आमजन को प्रेरित कर स्थापना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि नेट मीटरिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए।बिजली आपूर्ति में बाधाओं को शीघ्र दूर करेंतेज आंधीपानी से विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर एवं तारों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराई जाए ताकि आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति प्रकरणों में समाधान की पहल:दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की समस्याओं को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शासन को पत्राचार कर त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया।कृषि एवं मनरेगा में सुधार पर बलजिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धान का बीज वितरण पूर्ण हो गया है तथा उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। डीएम ने डीसी मनरेगा को मानव दिवस सृजन में वृद्धि करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य व्यवस्था और जल जीवन मिशन में तीव्रता लाएंसीएमओ को निर्देशित किया गया कि प्रशासनिक कार्यों में लगे डॉक्टर ओपीडी भी करें, साथ ही सीएचसी की नियमित निगरानी और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान केंद्रों एवं घरों में नल कनेक्शन एक माह में पूर्ण कर जनपद की रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए।फैमिली आईडी, स्टेडियम निर्माण और सड़क कार्यों की समीक्षा:खण्ड विकास अधिकारियों को फैमिली आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पिछले महीने के मुकाबले मात्र 5 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो असंतोषजनक है। ऐसे ब्लॉकों में जहाँ मिनी स्टेडियम नहीं हैं, वहां निर्माण हेतु प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान पर जोरडीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि का समुचित उपयोग हो और सभी भुगतान समय से कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। सहभागिता योजना में पिछड़ रहे बीडीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।पेंशन एवं कल्याण योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुँचेमुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना में कोई भी पात्र वंचित न रह जाए, इसके लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।नवाचार अपनाएं, लक्ष्य समय से पूर्ण करें जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश विभागों को उनके लक्ष्य आवंटित किए जा चुके हैं, ऐसे में सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि और गंभीरता से कार्य करें ताकि योजनाओं के लाभ पात्र और ज़रूरतमंद लोगों तक हर हाल में पहुँच सकें। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार की दिशा में भी प्रयास करने का सुझाव दिया।



