डीएम संजीव रंजन का सघन निरीक्षण, शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं पर फोकस
कोचिंग सेंटर में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, डायट में स्वच्छता पर सख्ती, खैर रोड पर सड़क निर्माण को दी रफ्तार

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शुक्रवार को जिले में शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईएएसदृपीसीएस कोचिंग सेंटर मुकुंदपुर, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मडराक और सारसौल से नादा पुल, खैर रोड तक चल रहे सड़क नव निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित करें।डा0 भीमराव आम्बेडकर आईएएस-पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण कंेद्र मुकुंदपुर के निरीक्षण के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने अपनी सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर डीएम ने तत्काल थाना प्रभारी मडराक को निर्देशित किया कि कोचिंग सेंटर परिसर और आसपास प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र बिना किसी भय के अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक भालचन्द त्रिपाठी को निर्देश दिए कि कोचिंग सेंटर में सभी आवश्यक मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए अनुकूल माहौल मिल सके। उन्होंने एक मल्टी टास्किंग स्टाफ की तैनाती के भी निर्देश दिए, ताकि दैनिक व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान मडराक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनुशासित रखा जाए, जिससे प्रशिक्षु शिक्षकों को सकारात्मक एवं प्रेरक वातावरण मिल सके। डीएम ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में स्वच्छता और व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बुनियाद होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी छात्रों और प्रशिक्षु शिक्षकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।



