अलीगढ़

डीएम-एसएसपी ने की महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा

प्रमुख शिव मंदिर प्रमुखों व मेला कमेटियों के प्रभारी रहे उपस्थित

अलीगढ़ : जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन की अध्यक्षता में गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और जिले के प्रमुख शिव मंदिर प्रमुखों व मेला कमेटियों के प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मन्दिर प्रबन्धकों एवं आयोजकों को पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्थाओं में अपेक्षित सहयोग करने के भी निर्देश दिये। डीएम ने महाशिवरात्रि से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रवार एसडीएम-सीओ को नगर निगम, जलकल, विद्युत, पीडब्लूडी, ट्रैफिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं आयोजकों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सबंधित अधिकारी शोभायात्रा वाले रूट का भ्रमण करें ताकि सही वस्तुस्थिति से अवगत हो कमियों को दूर किया जा सके।डीएम रामघाट-कल्याण मार्ग चौड़ीकरण के दृष्टिगत साधू आश्रम के निकट चल रहे निर्माण कार्य में पूर्ण बेरीकेडिंग व साइनेज के साथ पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सरकारी एंबुलेंस के साथ ही निजी क्षेत्र की एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाओं को एलर्ट मोड पर रखें ताकि आकस्मिक स्थिति में उनका समुचित उपयोग हो सके। उन्होंने वन विभाग को काबड़ यात्रा वाले मार्गों पर झाड़ियों के कटान ससमय कराने के निर्देश देते हुए कहा कि खेरेश्वर, अचलेश्वर समेत जिले के सभी प्रमुख मंदिरों पर समुचित साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजकों से आव्हान किया कि डीजे की ऊचॉई मानक के अनुरूप ही रखें और डीजे के ऊपर न बैठें। डीएम ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को शिविरों में खान-पान व्यवस्थाओं की जाँच करने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने रामघाट-कल्याण मार्ग समेत शहर के प्रवेश एवं मुख्य मार्गों को अतिक्रमण एवं गड्ढ़ा मुक्त कराने के निर्देश देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम एवं डीपीआरओ को मार्गों पर साफ-सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले के एकमात्र गंगा घाट सांकरा पर प्रकाश एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने मंदिरों के आसपास एवं काबड़ यात्रा मार्गो पर शराब व मीट की दुकानों को पूर्ण रूप से बन्द कराने के भी निर्देश दिए।एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि कि त्योहार दिवस पर प्रातः 7 बजे से ही डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाती है। हैवी ट्रैफीक वाले चौराहों पर डायवर्जन के साथ ही पुलिस ड्यूटी लगाई जाती है। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों का सर्वाधिक दवाब रामघाट-कल्याण मार्ग पर रहता है। उन्होंने काबड़ियों के लिए निर्धारित रूट पर ही आवागमन सुनिश्चित कराने की बात कही। उन्होंने आयोजकों से सभी शिविरों में सुरक्षा के दृष्टिगत फायर सेफ्टी उपकरण एवं सीसीटीवी का इंतजाम करने हैं। उन्होंने बताया कि यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए एनएसएस, एनसीसी एवं सिविल डिफेंस के वालिंटियर्स को भी लगाया गया है।बैठक में शहरी मदनगढ़ी निवासी सुशील शर्मा ने शिव मंदिर के ऊपर जा रही विद्युत लाइन को दुरूरूत कराने, जयगंज निवासी नीलाभ भार्गव ने पुराने एवं निष्प्रयोज्य विद्युत तारों को हटाने, खेरेश्वर मंदिर कमेटी ने मंदिर के बाहर जलभराव के साथ ही पेयजल, शौचालय व्यवस्था कराने, अचलेश्वर मंदिर से अनिल शर्मा ने आसपास के क्षेत्र के गड्ढ़ामुक्त कराने व मंदिर के बाहर बेरीकेडिंग की समुचित व्यवस्था कराने की बाह कही। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में एडीएम सिटी अमित किंशुक श्रीवास्तव, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, एसपी ग्रामीण अमृत जैन, नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!