सम्पूर्ण समाधान दिवस 7 मार्च को, डीएम तहसील खैर में करेंगे जनसुनवाई
शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे

अलीगढ़ : जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिले की पॉचों तहसीलों में 7 मार्च शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे।निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी संजीव रंजन तहसील खैर में शनिवार 7 मार्च को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। तहसील खैर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिससे मौके पर ही समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर दर्ज कराएं। जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी 21 मार्च को इगलास, 4 अप्रैल को गभाना, 18 अप्रैल को कोल, 2 मई को अतरौली और 16 मई को खैर में जन समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई करेंगे।



