छात्रवृत्ति परीक्षा में श्री गणेश इंटर कॉलेज के आठ विद्यार्थियों का चयन प्रधानाचार्य द्वारा सफल विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 - 27 का परीक्षाफल घोषित किया गया है

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 – 27 का परीक्षाफल घोषित किया गया है।
जिसमें कासगंज जनपद से चयनित हुए 109 विद्यार्थियों में से 8 श्री गणेश इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। तनिष्का पाल तथा केशव वार्ष्णेय ने 108 अंकों के साथ 14 वां स्थान, रिचा कुशवाहा ने 104 अंकों के साथ 17 वां स्थान, अनुज कुमार ने 20 वां , निशा ने 21वां, आद्या ने 23 वां, हिमांशु राजपूत ने 24 वां तथा वर्षा ने 30 वा स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे ने बताया कि इस निमित्त कक्षा 8 में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ग्रुप बनाकर अलग से तैयारी कराई गई तैयारी करने में कंप्यूटर लैब प्रभारी रघुवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। इन सभी विद्यार्थियों को शासन द्वारा अग्रिम पढ़ाई हेतु₹1000 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु विशेष प्रयासरत रहता है।
जिला विज्ञान समन्वयक डॉ जयंत गुप्ता ने इन सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
विद्यार्थियों के चयन पर प्रबंधक विकास तायल, प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे, प्रवक्ता डीके सिंह, अजय माहेश्वरी, प्रवीण कुमार, राजकुमार, वेद प्रकाश, केपी सिंह, मनोज यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।



