आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अध्याय – रत्नेश कश्यप के ए (पी जी)कॉलेज में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया पुरस्कृत

कासगंज। के ए पी जी कॉलेज, कासगंज में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का भव्य आयोजन मेरा युवा भारत कासगंज द्वारा किया गया किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय आपातकाल के 50 वर्ष : उससे सीखे गए सबक” रहा, जिस पर छात्र-छात्राओं ने गंभीर एवं प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य अशोक कुमार रस्तगी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में जिला विज्ञान क्लब कासगंज के जिला समन्वयक डॉ जयंत कुमार गुप्ता, डॉ. अंजना वशिष्ठ, डॉ. कुशहर सहनी, डॉ. पूनम रानी शर्मा एवं समाजसेवी दयानंद श्रीवास्तव शामिल रहे।
मेरा युवा भारत के उपनिदेशक पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि वर्तमान सरकार युवाओं को केंद्र में रखकर कार्यों को संपादित कर रही है जिसके तहत युवा कंधे पर भविष्य के नेतृत्व की जिम्मेदारी है उन्होंने अपने परिचयात्मक भाषण में बताया कि जनपद कासगंज से 10 बच्चे चयनित होके विधानसभा सभा में जायेंगे।

मुख्य अतिथि रत्नेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिससे हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संवैधानिक मर्यादाओं और नागरिक अधिकारों के महत्व को समझने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनने का आह्वान किया तथा कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब युवा पीढ़ी संविधान की भावना को आत्मसात कर आगे बढ़े।
विशिष्ट अतिथि ने अपने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को आगे जाने का मौका मिलता और युवाओं के अंदर रचनात्मक आती है
जिला सामान्य विज्ञान क्लब ने बताया कि एक मजबूत और सुरक्षित लोकतंत्र के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए देश का युवा ही लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है ।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्रों को सीधे राज्य स्तर पर विधानसभा सभा में अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सौरभ वर्मा, उत्कर्ष, प्रांजल वर्मा, प्रयास भारद्वाज, रिया तिवारी, वेदांत दीक्षित, ऋषभ सिंह, संध्या, प्रिया दिवाकर एवं प्रियांशी पाल ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार कौशल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी दयानंद श्रीवास्तव ने किया ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



