प्रसिद्ध रामा नर्सिंग होम की निदेशक मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा सिंह को प्रसिद्ध अभिनेता श्री सुहेल खान द्वारा एमिनेंट गाइनेकोलॉजिस्ट(Eminent gynaecologist )पुरस्कार से किया सम्मानित

अलीगढ़ स्थित प्रसिद्ध रामा नर्सिंग होम की निदेशक मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा सिंह को प्रसिद्ध अभिनेता श्री सुहेल खान द्वारा एमिनेंट गाइनेकोलॉजिस्ट(Eminent gynaecologist )पुरस्कार से सम्मानित किया। डा अनुराधा सिंह अपने अस्पताल में विगत 20 वर्षों से नियमित चिकित्सा का कार्य कर रही हैं।आप पिछले 19 साल से गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क ओपीडी सेवाएं दे रहीं हैं।यह समाज हित में उनका अनुकरणीय कार्य है।

इस पुरस्कार में डा अनुराधा सिंह का अलीगढ़ में गाइनेकोलॉजिस्ट के क्षेत्र में उनके अथक परिश्रम और योगदान को समाज हित में अनुकरणीय उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। आपका 20 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल को उत्कृष्टता प्रदान करता है।

इस पुरस्कार के साथ डा अनुराधा सिंह ने अपनी लंबी चिकित्सा सेवा के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।आप अपनी इस चिकित्सा पद्धति द्वारा अपनी चिकित्सा को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ संकल्पित हैं।महान अभिनेता द्वारा प्रदत्त इस पुरस्कार से डा अनुराधा सिंह अभिभूत हैं।

इस अवसर पर अभिनेता सुहेल खान ने डा अनुराधा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके चिकित्सा जगत में निस्वार्थ सेवा भाव और उदार मनोबल की भूरि भूरि प्रशंसा की। समाज हित में ऐसा कार्य बिरले ही करते हैं।आपके इस सामाजिक हित को समाज द्वारा कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है।



