श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास में रोजगार मेला संपन्न
421 अभ्यर्थी विभन्न कंपनियों में चयनित, मौके पर ही मिले ऑफर लेटर

अलीगढ़ : श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 13 नियोजकों के सापेक्ष 494 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 421 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।सहायक निदेशक सेवायोजन डॉ0 पीपीसी शर्मा एवं प्रधानाचार्य के.पी. सिंह रोजगार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी राजीव कुमार चौधरी द्वारा कैरियर काउंसिलिंग प्रदान की गई। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियो द्वारा मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल मॉडल कैरियर सेंटर अलीगढ़ द्वारा नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के विषय में जागरूक कर अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।इस मौके पर सहायक सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल, प्रधान सहायक योगेश शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार सिंह, देवेंद्र कमार, सोरन सिंह, कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार, चंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता अनिल बंसल, मुकेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।



