06 फरवरी को इगलास में रोजगार मेला, 20 कंपनियाँ करेंगी चयन
06 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है

अलीगढ़ : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई एवं धर्मसमाज महाविद्यालय अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 06 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में विजन इंडिया सर्विस (नोएडा), टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर (अलीगढ़), पेटीएम (नोएडा), श्रीराम पिस्टन प्रा. लि. (भिवाड़ी), एसआईएस इंडिया लि. (दिल्ली) सहित कुल 20 प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। मेले में मार्केटिंग, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टेलीकॉलर विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। केवल पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे सेवायोजन अधिकारी ने कहा है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने साथ पंजीयन कार्ड, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं मूल प्रति, फोटो पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा अवश्य लाएं। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। किसी भी असुविधा की स्थिति में सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।



