अलीगढ़

इंजी० आगा युनुस पीसीसी ने दिया महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सम्बोन्धित ज्ञापन

मणिपुर तीन महीने से जल रहा और करीब सौ से ज्यादा लोगो की हत्याए हुई

Aligarh | मणिपुर तीन महीने से जल रहा और करीब सौ से ज्यादा लोगो की हत्याए हुई, हजारो घरो की आगजनी, का सिलसिला चलता रहा और इसी दौरान 4 मई को एक जाति समाज के लोगो ने एक गाँव मे घुसकर हमला किया और उसके बाद वहा से महिलाएं व पुरूष गांव छोड़कर भागे तो उनको पुलिस ने अपनी गाडी मे ले लिया, लेकिन भीड जो एक जाति समाज के लिए खून का घूंट पीकर आई थी उसने महिलाओ और लोगो को पुलिस से अपने कब्जे मे ले लिया और भीड ने पुलिस के सामने महिलाओ के कपडे उतयवाए और महिला के घर के लोगो को जान से मार डाला और महिलाओ को बेपरदा कर सरेआम सरेराह नग्न अवस्था में उनके साथ यौन शोषण करते हुए घुमाया गया। ये कृत्य भारत में हो रहा था। उसके बाद एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। सैकडो नरभक्षी वहशी दरिंदो ने भारत की आत्मा पर हमला करते हुए देश को शर्मसार करने वाली दुर्दात घटना ने पूरे देश की महिलाओ व लोगो को हिला कर रख दिया। इस दौरान पुलिस कहा थी क्या कर रही थी, क्यो उसने बचाने का काम नहीं किया? राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, घटना 4 मई की और 18 मई को घटना दर्ज कर 21 जून को प्राथमिकी दर्ज होती है। ये घटना का विडिओ दो तीन पहले वायरल होता है तब जाकर कारवाई में खानापूरी शुरू की जाती है। इतनी वीभत्स हृदयविदारक घटना और पुलिस प्रशासन व सरकार का रवैया सामने है। प्रदेश में सत्ता पक्ष के लोगो ने एक दूसरे जातियों के बीच इतना नफरत धोला ऐसा आरोप है कि आज मणिपुर जातीय हिंसा की चपेट मे जल रहा है। प्रदेश व केंद्र की सरकार ने कुछ भी ठोस कदम नही उठाया। मणिपुर को उनके हाल पर छोड दिया गया। देश का एक राज्य जहा डबल इंजन की सरकार है जलता रहा लेकिन राजनीतिक लाभ नुकसान सत्ता पक्ष देखती रही। महिलाओ के इज्ज़त और आवरू के साथ ऐसा नंगा नाच हुआ हमारा व पूरा देश का माथा झुक चुका है।

हर एतबार से राज्य व केंद्र सरकार ने अपने दायित्वो का निर्वहन नहीं किया, ऐसी घटना ने पूरी दुनिया मे भारत की छवि को भारी नुकसान दिया। राज्य के 78 दिन से जलने से लेकर महिलाओं के साथ हुई मानव रूपी भेडियों के झुंडो के कृत्य सामने है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री ने अपने कर्तव्यो का निर्वहन नही किया। हमारा अनुरोध है कि ऐसी परिस्तिथि मे मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राज्य मे राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और प्रधानमंत्री जी को पद से हटाया जाए। पूरी घटना की जांच सीबीआई से हो और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियो से लेकर नीचे तक के अधिकारियो को बर्खास्त कर इन पर मुकदमे दर्ज हो वहशी दरिंदो जिन्होने महिलाओ के साथ जो किया उन सभी को फांसी दिलाया जाए। मणिपुर मे शांति स्थापित करा जाए और आपसी सौहार्द जो पहले था उसको बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास हो।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!