एटा

एटा। प्लॉट के विवाद में शहर में बवाल हुआ। धारा 144 व आचार संहिता का उल्लंघन, पथराव

पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया

एटा। प्लॉट के विवाद में शहर में बवाल हुआ। धारा 144 व आचार संहिता का उल्लंघन, पथराव करने की रिपोर्ट पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र में अंधी मोड से ठंडी सड़क को जाने वाले रास्ते पर विवादित प्लाट को लेकर दो गुटो में विवाद हो गया। जिसके चलते एक दूसरे पर पथराव व गालीगलौज कर रहे हैं। दोनों पक्षों के व्यक्तियों के हाथ में लाठी डंडे व ईट पत्थर हैं। पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि विवादित प्लाट पर एक बुलडोजर मशीन चल रही है। जो वहां बने कमरे को तोड़ रही है। वहीं कुछ लोग फावड़ा, सब्बल आदि से प्लाट की बाउंड्री तोड़ रहे हैं। मना करने पर नहीं माने और पुलिस के सामने ही पथराव, गालीगलौज व तोड़फोड़ करते रहे।

इस पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस फोर्स को आता देख दोनों गुटों के व्यक्तियों के साथ ही बुलडोजर चालक भी मशीन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगो से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक पक्ष के रवि यादव उर्फ रविंद्र, छोटू, प्रीती, रेनू व अनीता निवासी ग्राम ओनघाट थाना बागवाला, अशोक निवासी श्यामनगर गांधी मार्केट थाना कोतवाली नगर और दूसरे पक्ष के संजय दुबे व तिलक सिंह दुबे निवासी नगला धारू थाना अवागढ़, विशाल शर्मा, सोनू व शिवम निवासी शांतिनगर थाना कोतवाली नगर और दो तीन महिला व 10-12 अज्ञात लोग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार के अनुसार दोनों ही पक्ष प्लाॅट पर अपना स्वामित्व जताने को लेकर झगड़ा कर रहे थे। मामले में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!