एटा

एटा। श्रम विभाग की वेबसाइट फरवरी में हैक हो गई थी। इसके बाद से अब तक सुचारू नहीं हो सकी है

श्रमिकों को उनके हितों से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा

एटा। श्रम विभाग की वेबसाइट फरवरी में हैक हो गई थी। इसके बाद से अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। ऐसे में श्रमिकों को उनके हितों से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तमाम श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित चल रहे हैं।श्रम प्रवर्तन कार्यालय में करीब एक लाख श्रमिकों को पंजीकरण है। इनमें सन्निर्माण कार्य से लेकर अन्य क्षेत्रों के श्रमिक शामिल हैं। इनमें करीब 25 हजार महिला श्रमिक भी हैं। वेबसाइट एवं पोर्टल बंद होने से सारी योजनाएं ठप पड़ी हैं और इन लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। अधिकारी 30 जून तक पोर्टल शुरू होने की संभावनाएं जता रहे हैं। इन 5 महीनों में हजारों श्रमिकों को परेशानियां उठानी पड़ी हैं। बता दें कि श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें शिशु हित लाभ, मातृत्व हितलाभ, बालिका मदद, अक्षमता पेंशन, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता, पुत्री विवाह अनुदान, अंत्येष्टि सहायता आदि योजनाएं शामिल हैं। लेकिन इन पांच महीनों में इन सभी योजनाओं से श्रमिक वंचित हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हैक की गई वेबसाइट पर काम चल रहा है। 30 जून तक संचालित होने की संभावना है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!