एटा

एटा। मलावन स्थित जवाहर विद्युत तापीय परियोजना में मजदूरी न मिलने को लेकर तीन कंपनियों के मजदूरों ने सोमवार को हड़ताल कर दी

मजदूरों का कहना है कंपनी मजदूरी के रुपये देने में हीलाहवाली कर रही है।

एटा। मलावन स्थित जवाहर विद्युत तापीय परियोजना में मजदूरी न मिलने को लेकर तीन कंपनियों के मजदूरों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। एक साथ बड़ी संख्या में मजदूर हड़ताल पर गए। इससे वहां कार्य प्रभावित होना बताया गया। मजदूरों का कहना है कंपनी मजदूरी के रुपये देने में हीलाहवाली कर रही है। इसी के चलते उन्हें हड़ताल पर जाना है।मलावन में निर्माणाधीन तापीय परियोजना का कार्य कोरियाई कंपनी दूसान को मिला है। इसके अंडर में कई कंपनियां कार्य कर रहीं हैं। सोमवार को एनएस, ईएसई पॉवर कॉन सहित अरविंद कंपनी के मजदूर हड़ताल पर चले गए। मजदूरों का कहना था कि माह भर कार्य करने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं दी गई है। कंपनी पहले से दो माह की मजदूरी रोककर चलती है। यह माह भी बीतने को आ गया है। कुछ मजदूरों को मजदूरी दे दी गई है तो कुछ तो नहीं दी गई है। इसके अलावा उनकी अन्य मांगे थी सोमवार की सुबह से ही तीन कंपनियों के मजदूर हड़ताल पर गए तो मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। बताया गया अधिकारियों ने उन्हें अश्वासन दिया। करीब 4 घंटा बाद मजदूर कार्य पर वापस लौट गए। मालूम हो की इस माह मजदूरी न मिलने के कारण पहले भी एक कंपनी के मजदूर हड़ताल पर जा चुके हैं। मामले में तापीय परियोजना के महाप्रबंधक अजय कटियार ने बताया मजदूरों की कुछ मांगे रही थी। इसको लेकर वह हड़ताल पर गए थे। बाद में वह कार्य पर वापस लौट गए।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!